भारत

अगुस्ता वेस्टलैंड: राजीव सक्सेना को अदालत ने 4 दिन की हिरासत भेजा

काले धन के खिलाफ सरकार की मुहिम में बड़ी सफलता, अगुस्ता वेस्टलैंड मामले से जुड़े मुख्य आरोपी राजीव सक्सेना और बोईंग खरीद घोटाले से जुड़े दीपक तलवार दुबई  से भारत प्रत्यर्पित, अदालत ने राजीव सक्सेना को हिरासत में भेजा.

भ्रष्ट्राचार के लिखाफ जंग में भारतीय एजेंसियों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में वांछित 2 और आरोपी को दुबई से भारत प्रत्यर्पित किया गया है। इस मामले में बांछित राजीव शमशेर बहादुर सक्सेना और दीपक तलवार  को प्रत्यर्पण के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है।  राजीव सक्सेना 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर धन शोधन मामले में लंबे समय से वांछित है और लॉबिस्ट दीपक तलवार विदेशी फंडिंग के जरिए प्राप्त 90 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का दुरुपयोग करने के मामले में ईडी और सीबीआई की वांछित सूची में है।

इन्हें गुरूवार तड़के करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से दिल्ली लाया गया।  ईडी ने धन शोधन निरोधक कानून के तहत दोनों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने दोनों को दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने राजीव सक्सेना को 4 दिन और दीपक तलवार को 7 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है जबकि दीपक तलवार को 7 दिन की ईडी हिरासत में भेजा है।

केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुक्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि मोदी सरकार ने सख्त कानून बनाकर आर्थिक अपराध करने बाले भगोडे आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाये है उसी का नतीजा है कि एक के बाद एक आरोपी भारत लाये जा रहे है। दुबई प्रशासन ने भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर दोनों को बुधवार को पकड़ा था और भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया।

गौरतलब है कि इस मामले में कथित बिचौलिए ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन जेम्स मिशेल को पिछले साल दिसम्बर में ही दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था, मिशेल अभी भी न्यायिक हिरासत में है। तलवार पर आपराधिक षडयंत्र रचने, जालसाजी करने 90 करोड़ रुपये की विदेशी निधि की कथित हेराफेरी के लिए एफ.सी.आर.ए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यूपीए सरकार के दौरान विमान सौदों में भी उनकी भूमिका जांच के घेरे में रही है। तलावार पर भ्रष्टाचार के आपराधिक मामलों में ईडी और सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। आयकर विभाग ने भी उस पर कर चोरी का आरोप लगाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nine − 4 =

Most Popular

To Top