खेल

नेपियर एकदिवसीय मैच: भारत के सामने जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नेपियर में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड द्वारा रखे गये 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताजा समाचार मिलने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 5 रन बना लिए थे।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही उनके सलामी बल्लेबाज मार्टिल गुप्टिल को मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। कोलिन मुनरो को भी शमी ने उसी अंदाज में बोल्ड कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। इसके बाद यजुवेंद्र चहल ने खतरनाक बल्लेबाज रॉस टेलर को 24 रन के निजी स्कोर पर कॉट एंड बॉल कर दिया। टॉम लाथम को भी चहल ने कॉट एंड बॉल कर न्यू्जीलैंड को बैकफुट पर ला दिया। हेनरी निकोलस को केदार जाधव ने कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट कराया। जब न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 146 रन था तब कप्तान केन विलियमसन को कुलदीप यादव ने विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराया। उन्होने सर्वाधिक 64 रन का योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नही कर  सके इस तरह न्यूजीलैंड की टीम 38 ओवर में 157 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 जबकि मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × four =

Most Popular

To Top