खेल

कोहली बने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर

कोहली लगातार दूसरे साल बेस्ट वनडे प्लेयर और पहली बार बेस्ट टेस्ट प्लेयर चुने गए
कोहली टेस्ट-वनडे के बेस्ट प्लेयर और कप्तान भी चुने गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2018-19 के लिए अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। विराट कोहली को मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स का अवॉर्ड मिला। उन्हें पहली बार टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। वे लगातार दूसरे साल वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने। कोहली आईसीसी के तीन इंडिविजुअल अवॉर्ड एक साथ जीतने वाले पहले क्रिकेटर हैं। उन्हें आईसीसी की टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान भी चुना गया।

अवॉर्ड के लिए चुने जाने के बाद कोहली ने कहा, “यह कैलेंडर ईयर में किए गए मेहनत का फल है। आईसीसी से विश्व स्तर पर पहचान मिलना एक ऐसी चीज है, जिस पर आप गर्व महसूस करते हैं। क्योंकि, कई खिलाड़ी इस खेल में हिस्सा ले रहे हैं। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। इससे आपको पुराने प्रदर्शन को दोहराने की प्रेरणा मिलती है।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 + 12 =

Most Popular

To Top