मनोरंजन

खत्म हुई फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग, शानदार तस्वीर शेयर करते हुए आलिया भट्ट

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कलंक को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। शनिवार को फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक हुए थे। सोशल मीडिया पर इन लीक तस्वीरें और वीडियो को काफी पसंद भी किया गया था। वायरल हो रही इन तस्वीरों और वीडियो में आलिया भट्ट लाला कलर का लहंगा पहने हुए ठुमके लगाती हुई नजर आई थी। साथ ही वो एक वीडियो में पतंग लेकर दौड़ती दिख रही थी। लेकिन अब आलिया भट्ट ने फिल्म कलंक की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके बाद कलंक की पूरी टीम में सभी का आभार प्रकट करते हुए शूटिंग पूरी होने जश्न भी मनाया। इसकी जानकरी आलिया भट्ट ने खुद एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को इसकी जानकरी दी है। साथ ही फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर आलिया भट्ट ने खुशी जताई है। बता दें, सोशल मीडिया पर शेयर इस तस्वीर में बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी नजर आ रहे हैआलिया भट्ट ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘कलंक की शूटिंग खत्म, लेकिन दिल अभी तक खुला है!! उन लोगों के लिए जो इसे समझते हैं… जब आप एक फिल्म की शूटिंग खत्म करते हैं ऐसा लगता है कि आपने अपने जीवन का एक हिस्सा दिया है… खासकर जब आपने अपने दोस्तों और परिवार के साथ काम किया हो.. इस सफ़र से मैं खुश हूं… मैं अब और वाइट् नहीं कर सकती…’बता दें, इस फिल्म में आलिया के अलावा वरुण धवन, सोनाक्षी सिंहा आदित्य रॅाय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी एहम किरदार में नजर आने वाले है। पिछले दिनों वरुण धवन ने आलिया भट्ट के साथ मिलकर अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की थी। इसके बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। ये फिल्म इसी साल 19 अप्रैल को रिलीज होनेवाली है। फिल्म ‘कलंक’ के अलावा आलिया भट्ट ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में भी बिजी है। इस फिल्म में वो रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eight + five =

Most Popular

To Top