माँ बनने के बाद इतनी ख़ुश हैं भाभी जी, सौम्या टंडन ने अपने बेटे की तस्वीर पोस्ट की
मुंबई-प्रसिद्ध
टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ फेम अनीता भाभी उर्फ सौम्या टंडन के घर
खुशियां आई हैं। सौम्या ने प्रेग्नेंसी के कारण कई दिनों से छुट्टियां ली
थी। वह शो पर भी नजर नहीं आ रही थी। खबर है कि सौम्या ने बेबी ब्वॉय को
जन्म दिया है।
अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने पति देवेन्द्र सिंह और बेटे की तस्वीर को पोस्ट किया है l वो काफ़ी ख़ुश नज़र आ रही हैं l
भाबी
जी घर पर हैं सीरियल में अहम किरदार अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली
सौम्या को लेकर खबर है कि सौम्या ने शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया है और
उनका पूरा परिवार इस बात से बेहद खुश है। सौम्या ने ट्विटर पर हाल ही में
अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वह प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ नजर आ रही
हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर किस कदर खुश और उत्साहित हैं वह उनके
हाल की तस्वीरों में देखा जा सकता है। जाहिर है कि यह उनकी जिंदगी की सबसे
बड़ी खुशी है।
सौम्या ने बैंकर देवेंद्र सिंह से शादी की है।
उन्होंने लंबे समी तक शादी की खबर मीडिया में नहीं आने दी थी। लेकिन
प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने खुल कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की।