व्यापार

कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लुधियाना साइकिल वैली में हीरो साईकल्ज़ को 100 एकड़ ज़मीन अलॉट करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर

प्रोजैक्ट से राज्य में रोजग़ार के 1000 मौके पैदा होंगे

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने आज गाँव धनानसू में बनने वाली हाईटेक साइकिल वैली में अव्वल दर्जे का औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए हीरो साईकलज़ लिमटिड को 100 एकड़ ज़मीन अलॉट करने का समझौता किया गया जिससे लुधियाना के हाईटेक साइकिल, ई -बाइक, ई -वहीकल और लाईट इंजीनियरिंग इंडस्ट्री को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
आज यहाँ पंजाब भवन में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मौजुदगी में पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कार्पोरेशन (पी.एस.आई.ई.सी.) के एम.डी. राहुल भंडारी और हीरो साईकल्ज़ लिमटिड के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने इस सम्बन्धी एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस मौके पर संसद सदस्यों और विधायकों समेत कई सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।
उद्योग, सी.आई.आई., पी.एच.डी. चेंबर ऑफ कामर्स और निवेशकों के अन्य प्रतिनिधि समूहों की यह माँग थी कि लुधियाना के नज़दीक आधुनिक बुनियादी ढांचों की सहूलतों वाला एक नया औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाये। इस संदर्भ में ही पंजाब सरकार ने औद्योगिक शहर लुधियाना के बिल्कुल नज़दीक गाँव धनानसू में 380 एकड़ क्षेत्रफल में पी.एस.आई.ई.सी. के द्वारा हाईटेक साइकिल वैली स्थापित करने के प्रोजैक्ट को मंज़ूरी दे दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजैक्ट हीरो साइकिल लिमटिड और इसके साथ जुड़े सप्लायरों /सहायक औद्योगिक ईकाइयों के द्वारा 400 करोड़ रुपए का निवेश लायेगा और प्रत्यक्ष रोजग़ार के 1000 मौके पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि इस औद्योगिक पार्क की क्षमता सालाना 4 मिलियन साइकिल तैयार करने की होगी और यह प्रोजैक्ट 36 महीनों में अमल में आएगा।
उद्योग और व्यापार की अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन ने बताया कि हीरो साईकल्ज़ लिमटिड की चयन उद्देश्य, मुकाबला और तकनीकी बोली प्रक्रिया के द्वारा ‘प्रोजैक्ट कंपनी ’ के तौर पर की गई है जिसके अंतर्गत साइकिल, ई -बाइक जैसे व्हीकलों को बनाने के लिए एंकर यूनिट स्थापित करने के साथ-साथ हाईटैक्क वैली में सहायक औद्योगिक ईकाइयों समेत औद्योगिक पार्क को विकसित किया जायेगा। अलॉट की गई ज़मीन में समूचे औद्योगिक पार्क का विकास करने की जि़म्मेदारी हीरो साईकल्ज़ लिमटिड की होगी।
इस प्रस्तावित प्रोजैक्ट के अंतर्गत हीरो साईकल्ज़ लिमटिड की तरफ से 50 एकड़ क्षेत्रफल को अपने एंकर यूनिट के तौर पर विकसित किया जायेगा जबकि बाकी 50 एकड़ क्षेत्रफल के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैनुफ़ेक्चरिंग कंपनियों को सहायक यूनिट लगाने का न्योता दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए हीरो साईकल्ज़ लिमटिड के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने बताया कि इस प्रोजैक्ट को तेज़ी से परवानगी देने के लिए वह निजी तौर पर राज्य सरकार के ऋणी हैं। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि लुधियाना में हाईटेक साइकिल वैली इलाके के सर्वपक्षीय विकास के लिए नमूने के तौर पर उभरेगी जो पंजाब के औद्योगिक विकास को और बढ़ावा देगी।
श्री मुंजाल ने बताया कि अकेला हीरो ग्रुप सालाना 10 मिलियन साइकिल बनाता है जो विश्व में बनते कुल साइकिलों का 7.5 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि धनानसू में बनने जा रही हाईटेक साइकिल वैली भारत और यूरोप में साइकिल के उत्पादन की 50 प्रतिशत माँग पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि उत्पादन का समूचा काम जर्मनी में प्रशिक्षित वर्करों की टीम की तरफ से किया जायेगा।
हीरो साईकल्ज़ लिमटिड ने औद्योगिक पार्क में सहायक औद्योगिक ईकाइयों की स्थापना के लिए अति आधुनिक प्रौद्यौगिकी वाले सांसारिक स्तर पर प्रसिद्ध मैनुफ़ेक्चरिंग कंपनियों को न्योता दिया है। हीरो साईकल्ज़ लिमटिड को यह ज़मीन न सिफऱ् औद्योगिक मंतव्य के लिए प्रयोग करने के लिए दी गई है बल्कि वेयरहाऊसिंग, लौजिस्टिकज़, खोज और विकास केंद्र एवं कौशल विकास केन्द्रों जैसा ढांचा कायम करने के लिए भी मुहैया करवाई गई है।
पी.एस.आई.ई.सी. की तरफ से स्थापित की जा रही यह साइकिल वैली लुधियाना से उद्योग को नयी जगह पर ले जाने में सहायक होगी और साइकिल इंडस्ट्री के सैक्टर में एंकर यूनिट स्थापित करने को उत्साहित करेगी। बुनियादी ढांचे पर 300 करोड़ रुपए के निवेश के अलावा यह प्रोजैक्ट 1000 -1500 करोड़ के अतिरिक्त निवेश को भी आकर्षित करेगा।
हाईटैक्क साइकिल वैली को राज्य सरकार सीधा रास्ता मुहैया करवाएगी जिसके लिए लुधियाना -चण्डीगढ़ हाईवे से 100 फुट की सडक़ बनाई जायेगी। मौजूदा रास्ता जो बरास्ता बुढ्ढेवाल चीनी मिल के द्वारा साइकिल वैली तक जाता है, को राज्य सरकार की तरफ से चौड़ा और मज़बूत किया जा रहा है। पी.एस.आई.ई.सी. ने साइकिल वैली में योजनाबंदी और बुनियादी ढांचो की सहूलतों के डिज़ाइन के लिए आई.एल. एंड एफ.एस. को कंसलटेंट के तौर पर चुना है।
साइकिल वैली संभावी निवेशकों को वाजिब कीमतों पर विकसित औद्योगिक प्लॉट मुहैया करवाएगी और इसमें बैकिंग, स्वास्थ्य, मनोरंजन, शिक्षा समेत आधुनिक सहूलतें मुहैया करवाई जाएंगी।
पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमटिड की तरफ से साइकिल वैली और भविष्य में आस-पास लगने वाली अन्य ईकाइयों के लिए 400 के.वी. ग्रिड सब स्टेशन स्थापित किया जायेगा। लुधियाना की औद्योगिक तरक्की अधिकतर साइकिल और स्मॉल स्केल मैनुफ़ेक्चरिंग इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हुई है। चाहे लुधियाना को भारत के साइकिल इंडस्ट्री के रवायती केंद्र के तौर पर जाना जाता है परन्तु पिछले कुछ सालों में रुकावट आ गई थी। नये औद्योगिक पार्क की स्थापना का मकसद हाईटैक्क साइकिल और इंजीनियरिंग उत्पादों के लिए इकौ -सिस्टम कायम करना है जिससे प्रौद्यौगिकी अपग्रेड होगी और इसके द्वारा लुधियाना इस क्षेत्र में सांसारिक स्तर पर अपनी अग्र्रणी पहचान कायम रख सकेगा।
इस मौके पर अन्यों के अलावा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, लुधियाना से संसद मैंबर रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख और मैंबर पार्लियामेंट गुरदासपुर सुनील जाखड़, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, मुख्य सचिव करण अवतार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, एम.डी. पी.एस.आई.ई.सी राहुल भंडारी और ए.एम.डी. विनीत कुमार, हीरो साईकल्ज़ के डायरैक्टर एस.के. राय और रीजनल हैड हीरो यूरोप ऐंडर्यूज़ क्लेन उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

7 + 16 =

Most Popular

To Top