कर्नाटक में सत्ताधारी दल में राजनीतिक उथल-पुथल का दौर जारी, कांग्रेस के चार विधायक लापता.
कर्नाटक
में सत्ताधारी दल में राजनीतिक उथल-पुथल का दौर जारी है। चार विधायकों की
गैरमौजूदगी से एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सात महीने पुरानी
कांग्रेस-जल(एस) गठबंधन सरकार को तत्काल कोई खतरा नहीं है लेकिन इससे संकेत
मिलते हैं कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।
बैठक से पहले
कांग्रेस विधायकों को जारी नोटिस में सीएलपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री
सिद्धरमैया ने चेतावनी दी थी कि विधायकों की गैरमौजूदगी को गंभीरता से लिया
जाएगा। सिद्धरमैया ने कहा कि अनुपस्थित रहने वाले इन चारों विधायकों को
नोटिस जारी कर जवाब मांगेगी। 4 विधायक के अनुपस्थित होने के बाद कर्नाटक
कांग्रेस ने अपने विधायकों को रिजॉर्ट भेज दिया है।