चंडीगढ़ – राज्य चुनाव कमिशनर, पंजाब श्री जग्पाल सिंह संधू ने आज यहाँ पंजाब राज्य के समूह डिप्टी कमीशनरों और जि़ला पुलिस मुखियों के साथ पंचायती चुनाव के मद्देनजऱ मीटिंग की गई। मीटिंग के दौरान श्री वी.के.भावरा, डीजीपी पंजाब पुलिस (नोडल अफ़सर फॉर इलैक्शन), आईजी हैड्डक्वार्टर, श्री जतिन्दर औलख और श्री कमल कुमार गर्ग, सचिव , राज्य चुनाव मतदान उपस्थित थे। इस मीटिंग संबंधी जानकारी देते हुए राज्य चुनाव मतदान के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में होने वाले पंचायती चुनाव के मद्देनजऱ वीडियो कांफ्रैसिंग के द्वारा मीटिंग की गई थी जिसमें चुनाव संबंधी प्राथमिक तैयारियों के बारे विस्तृत चर्चा की गई।समूह डिप्टी कमीशनरों और जि़ला पुलिस मुखियों को आदेश देते हुए श्री जग्पाल सिंह संधू, राज्य चुनाव कमिशनर, पंजाब ने पूरे अमन-शांति और नियमों के अनुसार चुनाव कराने संबंधी हिदायतें जारी की जिससे वोटर अपने वोटिंग अधिकार का प्रयोग बिना किसी डर, भय और दबाव से कर सकें। उन्होंने जि़ला पुलिस मुखियों को कहा कि इन चुनावों के दौरान सुखद माहौल बनाये रखने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किये जाएँ।समूह डिप्टी कमीशनरों और जि़ला पुलिस मुखियों ने राज्य चुनाव कमिशनर को भरोसा दिलाया कि वह अमन-शांति और नियमों के अनुसार पंचायती चुनाव प्रक्रिया को सम्पूर्ण करवाने के लिए हर संभव यत्न करेंगे।गौरतलब है कि पंजाब राज्य में 13276 पंचायतों की चुनाव करवाने संबंधी 15 दिसंबर, 2018 को नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है। इस नोटिफिकेशन के जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने का काम शुरू हो जायेगा।