कपिल शर्मा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी रचा रहे हैं। ये शादी आज यानी 12 दिसंबर को ही है और उनके लाखों फैंस की निगाहें, कपिल शर्मा की शादी से जुड़ी तमाम अपडेट्स पर लगी हुई है। वैसे, अपने सुपरहिट कॉमेडी टीवी शो में शादी और ऑन स्क्रीन पत्नी (सुमोना चक्रवर्ती) का मजाक उड़ा-उड़ाकर हमारे पेट में हंसी के मारे दर्द करवाने वाले कपिल शर्मा अपनी रियल लाइफ शादी को लेकर खासा एक्साइटेड हैं। कपिल शर्मा और उनके फैंस उनकी जिंदगी के इस खास दिन की शुरूआत के साथ ही उनके चाहने वाले उनके आने वाले टीवी शो को लेकर भी उत्सुक बने हुए हैं।कपिल शर्मा की ग्रैंड पंजाबी शादी में उनके सभी दोस्त शामिल होने वाले हैं और खूब सारी मस्ती करने वाले हैं। इससे पहले शादी से पहले होने वाले फंग्शन्स में भी भारती सिंह, सुदेश लहरी और कृष्णा अभिषेक ने ढेर सारी मस्ती की थी। लेकिन इस शादी में उनके पुराने दोस्त सुनील ग्रोवर नजर नहीं आने वाले। सुनील और कपिल शर्मा की टूटी दोस्ती में लाख कोशिशों के बावजूद सुलह नहीं हो पा रही है। इन दोनों की दोस्ती कराने के लिए खुद बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी कि सलमान खान तक कोशिशें कर चुके हैं लेकिन बात है कि बन ही नहीं रही।लेकिन इस बीच एक ऐसी जानकारी मिली है जिसे सुनकर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस खुशी के मारे उछल जाने वाले हैं। दरअसल, सुनील ग्रोवर ने समाचार एजेंसी आईएनएस को एक इंटरव्यू में बताया है कि वो कपिल शर्मा की मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में हिस्सा लेने जाने वाले हैं।सुनील ग्रोवर से जब पूछा गया कि क्या वो कपिल शर्मा की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी का हिस्सा बनेंगे तो कॉमेडियन स्टार ने कहा, ‘हां, मैं उनकी शादी के बाद मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में शिरकत करुंगा।’ इसे सुन आ गई न आपकी भी आंखों में चमक।बता दें कि सुनील ग्रोवर इन दिनों एक बिजी स्टार हो गए हैं। बीते दिनों उनकी बॉलीवुड फिल्म ‘पटाखा’ रिलीज हुई थी जिसमें उनके किरदार की जमकर तारीफ हुई थी। इसके बाद इन दिनों वो एक ओर जहां, स्टार प्लस पर आने वाले कॉमेडी शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ को लीड कर रहे हैं तो दूसरी ओर सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में भी अहम किरदार निभा रहे हैं। जबकि कपिल शर्मा के कमबैक टीवी शो को सलमान खान ही सपोर्ट कर रहे है।