संसार

ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा बंद करने की फिर चेतावनी दी

वाशिंगटन। मेक्सिको के रास्ते अमेरिका की ओर बढ़ रहे हजारों शरणार्थियों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शरणार्थियों के चलते अशांति होती है तो मेक्सिको के साथ कारोबार रोकने के साथ ही अमेरिका-मेक्सिको सीमा पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने सैनिकों को जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग करने का आदेश भी दिया है। अमेरिका ने गत सोमवार को सीमा पर एक व्यस्त क्रासिंग को नए बैरियर लगाकर बंद कर दिया था। लैटिन अमेरिकी देशों अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला और होंडूरास के हजारों शरणार्थी करीब चार हजार किमी की यात्रा कर अमेरिकी सीमा पर पहुंच गए हैं।उनका कहना है कि वे अपने मुल्क में शोषण, गरीबी और ¨हसा के चलते पलायन को मजबूर हुए हैं। ट्रंप ने इन लोगों को रोकने के लिए सीमा पर 5,800 सैनिकों की तैनाती भी की है। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘हमें अगर ऐसा लगता है कि शरणार्थियों के चलते हम नियंत्रण खो रहे हैं या लोगों को नुकसान पहुंचना शुरू हो रहा है तो स्थिति नियंत्रण में होने तक सीमा पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।’
शरणार्थियों के पहले प्रयास को मेक्सिको ने रोका;-मेक्सिको के अधिकारियों ने शरणार्थियों के अमेरिका में आश्रय पाने के पहले प्रयास को रोक दिया है। जबकि, अमेरिका ने सीमा पर शरणार्थियों का कारवां पहुंचने पर सुरक्षा काफी बढ़ा दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × four =

Most Popular

To Top