पंजाब

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा लुधियाना निवासियों को 3600 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों का तोहफ़ा

शहर निवासियों को नहरी पानी की आपूर्ति मुहैया करवाने के प्रोजैकट के लिए 1469 करोड़ रुपए का एलान
लुधियाना /चंडीगढ़,
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज जल आपूर्ति, उद्योगों, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न कामों के लिए लुधियाना जिले के लिए 3600 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों का ऐलान किया है। आज प्रात:काल यहां गुरू नानक स्टेडियम में 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा लहराने के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने लुधियाना में मौजूदा समय आपूर्ति किये जा रहे भूजल की बजाय 24 घंटे नहरी जल की आपूर्ति मुहैया कराने के प्रोजैकट के लिए 1469 करोड़ रुपए का एलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों संबंधी विभाग द्वारा इस प्रोजैक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और बाहरी फंडों के लिए विश्व बैंक /ए.डी. बैंक को भेजा गया है।  मुख्यमंत्री ने बताया कि हलवारा में भारतीय हवाई सेना के स्टेशन पर सिवल इनकलेव की स्थापना के लिए भी सैद्धांतिक मंजूरी हासिल हो गई है और राज्य सरकार इस मसले में भारत सरकार से पैरवी कर रही है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि लुधियाना में स्थापित की जानी अति-आधुनिक साइकिल वैली के हिस्से के तौर पर हीरो साइकिल पार्क के विकास के लिए 350 करोड़ रुपए रखे गए हैं जबकि ओसवाल इंटेग्रेटिड बिजऩस पार्क के लिए भी और 250 करोड़ रुपए का उपबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्टों से जहाँ रोजग़ार के मौके पैदा होंगे, वहीं राज्य के औद्योगिक विकास को बड़ा प्रौत्साहन मिलेगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडोवाल में 100 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित किये जाने वाले मेगा फूड पार्क पर 117 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी तरह ताजपुर रोड और राहों रोड पर 50 एम.एल.डी. सी.ई.टी.पी. की स्थापना के लिए 56 करोड़ रुपए जारी किये जा रहे हैं जबकि फोकल प्वाईंट डाईंग इंडस्ट्री के लिए 40 एम.एल.डी. सी.ई.टी.पी. के लिए 55 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।  कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बहादरके रोड पर स्थापित किये जा रहे 15 एम.एल.डी. सी.ई.टी.पी. के लिए 23 करोड़ रुपए देने का एलान किया है जिसका काम भी शुरू हो चुका है। इसके इलावा फोकल प्वाइंटों के विकास के लिए 32 करोड़ रुपए और 24 इंडस्ट्रियल कलस्टरों में से 11 कलस्टरों के विकास के लिए 15 करोड़ रुपए देने का एलान किया है। यह कलस्टर केंद्र सरकार के एम.एस.ई -सी.डी.पी. प्रोग्राम के अंतर्गत विकसित किये जाने हैं।  औद्योगिक विकास से सम्बन्धित किये और अहम एलानों में आईल ऐकसपैलर और पार्टस सम्बन्धित कलस्टर प्रोजैक्ट के लिए 15 करोड़ रुपए देने का एलान किया है जिससे इसका वार्षिक कारोबार दोगुना होने और रोजग़ार के मौकों में वृद्धि होने की उम्मीद है।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने विभिन्न शहरी विकास अथॉरटियों के विकास कामों के लिए भी 483 करोड़ रुपए का ऐलान किया है। इन अथॉरटियों में लुधियाना नगर निगम के लिए 366 करोड़ रुपए, खन्ना नगर कौंसिल के लिए 52 करोड़ रुपए, रायकोट नगर कौंसिल के लिए 32 करोड़ रुपए, जगराओं नगर कौंसिल के लिए 23 करोड़ रुपए, माछीवाड़ा नगर कौंसिल के लिए 3 करोड़ रुपए, साहनेवाल नगर कौंसिल के लिए 2.40 करोड़ रुपए, दोराहा नगर कौंसिल के लिए 2 करोड़ रुपए, मुल्लांपुर दाखा नगर कौंसिल के लिए 1.5 करोड़ रुपए, पायल नगर कौंसिल के लिए 1.3 करोड़ रुपए, मलौद नगर कौंसिल के लिए 1 करोड़ रुपए और समराला नगर कौंसिल के लिए 89 लाख रुपए देने का ऐलान किया।  मुख्यमंत्री ने 1020 फेरी वालों के पुनर्वास के लिए लुधियाना की विभिन्न अरबन एस्टेटों में गलाडा द्वारा 3.86 एकड़ में स्थापित की जा रही आधुनिक रेहड़ी मार्कीटों के लिए 9.60 करोड़ रुपए देने का एलान किया है।  एक अन्य अहम फ़ैसले में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सरदार बेअंत सिंह की याद में दोराहा में 30 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्पताल स्थापित करने का भी एलान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सारगड़ी की प्रसिद्ध जंग में हिस्सा लेने वाले 36 सिख रेजीमेंट के हवलदार ईश्वर सिंह की याद में गाँव झोरडां में 10 बिस्तरों की क्षमता वाली मिनी पी.एच.सी. की स्थापना के लिए 64 लाख रुपए मुहैया करवाए जाएंगे।  मुख्यमंत्री ने जगराओं (लाला लाजपत राय के जन्म स्थान), गाँव सराभा (शहीद करतार सिंह सराभा), थापर कालोनी (शहीद सुखदेव) और भैनी साहिब (सतगुरू राम सिंह जी) के विकास के लिए कम्पोजिट डिवैल्पमैंट फंड के अंतर्गत एक -एक करोड़ रुपए का अनुदान देने का एलान किया।  उद्योगपतियोंं की काफी देर की माँग को पूरी करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कन्वेंशन और एग्जीबिशन सैंटर के विकास के लिए 450 करोड़ रुपए का एलान किया। यह सैंटर लुधियाना में चंडीगढ़ -लुधियाना मार्ग पर छह एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित किया जाना है जो अगले छह महीनों में मुकम्मल किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने जिले के ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए भी 261 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों का एलान किया जिनमें 169 करोड़ रुपए की लागत से 1591 किलोमीटर लिंक सडक़ों की मुरम्मत, 78 करोड़ रुपए मंडियों के विकास कामों के लिए और 14 करोड़ रुपए लिंक सडक़ों पर बने पुलों और पुलों को चौड़ा और मज़बूत करने पर खर्च किए जाएंगे।  सरकार स्कूलों के मौजूदा बुनियादी ढांचे को अपग्रेड और मज़बूत बनाने के लिए भी मुख्यमंत्री ने 21.4 करोड़ रुपए देने का एलान किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लुधियाना नगर निगम में आते सात विधानसभा हलकों के लिए एक-एक करोड़ रुपए का विकास अनुदान देने का भी एलान किया।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen − 7 =

Most Popular

To Top