संस्कृति में भगवान शिव अनंत अनादि हैं तथा उनसे ही संपूर्ण सृष्टि का आरंभ माना जाता है। डॉ. बिंदल आज सोलन जिले के कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत हिन्नर के सवागांव में संपूर्ण शिव मंदिर प्रतिष्ठा समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने इस अवसर पर मंदिर मंे विधिवत पूजा-अर्चना की और सभी की दीर्घायु, स्वास्थ्य तथा सुखसमृद्धि की कामना की।
डॉ. बिंदल ने कहा कि भगवान शिव के कल्याणकारी स्वरूप का तात्त्विक विवेचन, रहस्य, महिमा और उपासना की संपूर्ण जानकारी शिव पुराण में संकलित की गई है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में ईश्वर के जिन रूपों को मानवीय परिकल्पना में उतारा गया है वे सभी अपने स्वरूप के माध्यम से सृष्टि के कल्याण को इंगित करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की जटाओं से पतित पावना एवं कल्याणकारी गंगा का उदगम है वहीं नीलकंठ के रूप में वे समस्त सृष्टि में व्याप्त विष को स्वयं पीकर दूर करते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत हमारी धरोहर है इसे संजोए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारे वेद, उपनिषद और पुराण समस्त मानव जाति को जीवन जीने की कला सीखाने के साथ-साथ आध्यात्मिक मार्ग का अनुसरण कर मोक्ष प्राप्ति की ओर अग्रसर करते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भारतीय जीवन पद्धति एवं विचारधारा को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।
डॉ. बिंदल ने कहा कि शिव पुराण शिव-महिमा, लीला-कथाओं के अतिरिक्त पूजा-पद्धति, अनेक ज्ञानप्रद आख्यानों और कथाओं का सुन्दर संयोजन है। इसमें भगवान शिव के भव्यतम व्यक्तित्व का गुणगान किया गया है। शिव-जो स्वयंभू हैं, शाश्वत हैं, सर्वोच्च सत्ता है, विश्व चेतना हैं तथा ब्रह्माण्डीय अस्तित्व के आधार हैं का नाम स्मरण वैज्ञानिक एवं तात्विक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि भारत के लिए पिछले चार वर्ष विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहें हैं। इस समयावधि में देश ने विकास के लगभग सभी मानकों में चमत्कारिक प्रगति है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों एवं ऊर्जावान नेतृत्व को जाता है।
डॉ. बिंदल ने स्थानीय जनता की मांग पर स्थानीय शिव मंदिर परिसर में सराय भवन के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इससे पूर्व सवागांव में नवनिर्मित शिव मंदिर के संस्थापक बाबा नरेश चंद ने विधानसभा अध्यक्ष का मंच से विधिवत स्वागत किया तथा मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष नंदराम कश्यप, सोलन भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह तथा सोलन भाजपा मंडल के महामंत्री मदन ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा सोलन विधानसभा क्षेत्र में डॉ. बिंदल द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की व्याख्या की। इस अवसर पर बीडीसी कंडाघाट की उपाध्यक्ष वीना ठाकुर, कंडाघाट व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष किशोर चौहान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोलन मंडल के उपाध्यक्ष गोपाल चंद, भाजपा हिन्नर पंचायत प्रभारी मदन ठाकुर, कंडाघाट के बूथ अध्यक्ष जगदीश शर्मा, कवारग के बूथ अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, ग्राम पंचायत हिन्नर की प्रधान निशा ठाकुर, उपप्रधान हरबंस चौहान, सेवानिवृत खंड विकास अधिकारी राजेंद्र जसवाल, नंबरदार ओमप्रकाश, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट संजीव धीमान, उप पुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट रमन चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण तथा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
