खेल

इटली को पछाड़कर भारत महिला हॉकी विश्व कप क्वार्टर फाइनल में

महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया, प्लेऑफ मुकाबले में इटली को दी 3-0 से मात, अंतिम 8 में भारतीय महिलाओं का सामना गुरुवार को आयरलैंड से होगा भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कल इटली को 3-0 से हराकर महिला हॉकी वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंतिम 8 में भारत का सामना आयरलैंड के साथ होगा। भारतीय टीम ने पहले क्वॉर्टर की शुरुआत में ही 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली। यह गोल 9वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर लालरेमसियामी ने लगाया। नेहा गोयल ने 45वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। वंदना कटारिया ने फिर 55वें मिनट में टीम इंडिया का तीसरा गोल करने में सफलता पाई। क्वार्टर फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

20 − eight =

Most Popular

To Top