कैप्टन सरकार में अनुसूचित जातियों के विरोधी व्यवहार उजागर हुआ – कैंथ
चंडीगढ़
– कैप्टन सरकार के खिलाफ नेशनल शेड्यूल कास्ट आलयंस गरीब अनुसूचित जाति
के परिवारों समर्थन में न्याय दिलाने के लिए भूख हड़ताल, चंडीगढ़ के सेक्टर
25 रैली ग्राउंड में ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। श्री कैंथ ने कहा कि
कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में शरणार्थी पीड़ित
परिवारों के साथ उत्पीड़न, गुंडागर्दी, अत्याचार और अन्याय हुआ है,
अनुसूचित जाति के परिवारों की कोई सुनवाई नहीं हुई ।श्री कैंथ ने कहा कि
प्रदर्शनकारियों के अन्याय, उत्पीड़न, धमकाने, के कारण शांतिपूर्ण विरोध
प्रदर्शन, धरना और सांकेतिक भूख हड़ताल के कारण हम लोगों के कैप्टन सरकार
के प्रति अनुसूचित जाति विरोधी व्यवहार को जनता के सामने उजागर कर रहे हैं
और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार के खिलाफ धरना जारी रहेगा।
संघर्ष को और तेज किया जाएगा।