नए साल पर दिल्लीवासियों को एक नया तोहफ़ा मिला है, एक नई मेट्रो लाइन के रूप में. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को लाजपत नगर और मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के कॉरिडोर का उद्घाटन किया.
9.7 किलोमीटर लंबा ये कॉरिडोर शाम 4 बजे से आम जनता के लिए खोल दिया गया. पिंक लाइन का पूरा विस्तार कुल 59 किलोमीटर का है, जो मजलिस पार्क से शिव विहार तक होगा. शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि मेट्रो की इस लाइन के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली, खासतौर से मयूर विहार से दक्षिणी दिल्ली आना आसान होगा.