भारत

सुषमा स्वराज ने रोमानिया के विदेश मंत्री से की मुलाकात

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद से मुलाकात, कहा भारत सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को आगे बढ़ाते हुए भारत मालदीव सरकार को उसकी सामाजिक औऱ आर्थिक विकास पहल में पूरा देगा समर्थन।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राजधानी दिल्ली में कल मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद से मुलाकात की और कहा कि भारत सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को आगे बढ़ाते हुए भारत मालदीव सरकार को उसकी सामाजिक औऱ आर्थिक विकास पहल में पूरा समर्थन देगा।

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह 17 दिसंबर 2018 को राजकीय यात्रा पर भारत आयेंगे। वहीं, मलदीव के विदेश मंत्री शाहिद अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ सभी मुद्दों पर करीबी सहयोग से काम करने को आशान्वित है।

विदेश मंत्री ने कल अपने रोमानियन समकक्ष टियोडोर मेलेस्कानू के साथ भी शिष्टमंडल-स्तर की बातचीत की। दोनों नेताओं ने अपना ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाने के बारे में बातचीत की और पर दोनों देशों के बीच कृषि, आईसीटी, स्वास्थ्य, फार्मा, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर बातचीत की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty − 16 =

Most Popular

To Top