सोलन

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह चंबाघाट में

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह सोलन के चंबाघाट स्थित शहीद स्मारक पर 26 जुलाई 2018 को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विनोद कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। कार्यक्रम प्रातः 8.00 बजे आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि देश की अखंडता एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौच्छावर करने वाले शहीदों की स्मृति में हर वर्ष 26 जुलाई को विजय दिवस आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि कारगिल शहीदों के सम्मान में इस वर्ष से जिला, उपमंडल एवं खंड स्तर पर विजय दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिले के सभी उपमंडलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपमंडल एवं खंड स्तर पर विजय दिवस समारोह आयोजित किया जाए। विनोद कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में चंबाघाट स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल में देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौच्छावर करने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर शपथ भी दिलाई जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी भानु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. आरके दरोच, जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट व धर्मपुर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × two =

Most Popular

To Top