पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा जायदाद को ऑनलाइन बेचने या खरीदने के लिए पुड्डा 360 ई -प्रॉपर्टी प्रणाली की की शुरूआत

चंडीगढ़,

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज जायदाद को ऑनलाइन विधि के द्वारा खरीदने या बेचने की सुविधा मुहैया करवाने के लिए पुड्डा 360 नाम की ई -प्रॉपर्टीज़ प्रणाली की शुरुआत की जिससे पंजाब शहरी योजना और विकास अथॉरटी (पुड्डा) के कामकाज में और अधिक ज्यादा कुशलता और पारदर्शिता आयेगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधि से जायदाद से संबंधित मामलों में लोगों को निर्विघ्न सेवाएं हासिल होंगी। इस ऑनलाइन विधि से ई -नीलामी प्रक्रिया और अधिक सरल होगी और प्रोमोटरों /बिल्डरों और व्यक्तिगत रूप में लोगों को अपने प्रोजेक्टों या जायदादों का ऑनलाइन विज्ञापन करने के लिए सांझा प्लेटफार्म हासिल होगा।  पुड्डा की सेवाएं मुहैया करवाने में सुधार होने के अलावा बिल्डिंग प्लान, कोई एतराज़ नहीं सर्टिफिकेट, इंतकालनामा और जायदाद की तबदीली की मंजूरी में होती देरी को दूर करने में यह प्रक्रिया सहायक होगी।  लोगों को ऑनलाइन सेवाएं समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आवेदनकत्र्ता के पास अपना आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाईन विधि के द्वारा जमा करवाने की छुट होगी। इस सुविधा के साथ अलॉटियों के कीमती समय और पैसों की भी बचत होगी। 

आवास और शहरी विकास मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह प्रणाली वैब आधारित होगी और एंडरॉयड और आईओएस, दोनों पर ही उपलब्ध होगी।  इस प्रणाली पर रजिस्टर होने वाले प्रोमोटरों और बिल्डरों के लिए यह विज्ञापन करने के माध्यम के तौर पर काम करेगा जिससे वह अपने प्रोजेक्टों का प्रचार कर सकेंगे। इसके अलावा प्रोमोटरों द्वारा और व्यक्तिगत तौर पर भी अपनी जायदाद संबंधी जानकारी इस माड्यूल पर अपलोड करके जायदाद को बेचने /किराये पर देने /लीज़ पर देने की सुविधा हासिल की जा सकती है। 

कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि इस माड्यूल पर जायदाद के मुकम्मल विवरण जैसे कि जायदाद रिहायशी या व्यापारिक, प्लाट या फ़लैट, इलाका और जगह, बिल्डर या मालिक का नाम और रेरा की रजिस्ट्रेशन आदि की जानकारी अपलोड की जायेगी।  इस मौके पर आवास और शहरी विकास की अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन ने बताया कि विभाग द्वारा क्यू.आर आधारित पानी की ई -बिल सेवा भी शुरू की गई है। इस सेवा के द्वारा उपभोक्ता अपने मोबाईल पर पुड्डा 360 एप डाऊनलोड करने के बाद वह पानी वाले मीटर को स्कैन करके और क्यू कोड पैदा करके अपना बिल ख़ुद तैयार कर सकता है। यहां यह बताने योग्य है कि पुड्डा 360 वैब और मोबाईल एप तैयार करने में एच.डी.एफ.सी. भी हिस्सेदार है। ई -प्रापर्टीज़ की शुरुआत के दौरान गमाडा द्वारा ऑडियो -वीडियो के द्वारा मोहाली और साथ लगते इलाकों में किये विकास कामों को दिखाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव मंत्री सुरेश कुमार, मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, गमाडा के मुख्य प्रशासक रवि भगत और एच.डी.एफ.सी के ब्रांच बैंकिंग हैड -पंजाब विनीत अरोड़ा शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

13 + seventeen =

Most Popular

To Top