भारत

अाज कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी, चीन के रास्ते शुरू करेंगे यात्रा​​​​​​​

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अाज से  चार दिन की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे। बुधवार को पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल शुक्रवार से चीन के रास्ते अपनी यात्रा शुरू करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि गांधी की यह धार्मिक यात्रा 12 दिनों की होगी। वह 12 सितंबर को स्वदेश के लिए रवाना होंगे।

चुनावी सभा दौरान किया था एलान
अप्रैल 2018 में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने का ऐलान किया था। कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि पिछले दिनों उनका जहाज हादसे से बच गया, इसलिए कर्नाटक चुनाव के बाद वो छुट्टी ले रहें हैं। छुट्टी लेकर वो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे। कैलाश मानसरोवर की यात्रा को राहुल गांधी और कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर झुकाव के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के हिंदुत्व के कार्ड का ये जवाब है। गुजरात चुनाव के दौरान भी कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि राहुल गांधी सच्चे शिवभक्त है। एक शिवभक्त के लिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा सबसे प्रमुख यात्रा मानी जाती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

10 + eighteen =

Most Popular

To Top