संसार

पाकिस्तान नेशनल असेंबली अध्यक्ष पद के लिए खुर्शीद शाह उम्मीदवार

 इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी(पीपीपी) ने सैयद खुर्शीद शाह को राष्ट्रीय संसद के अध्यक्ष के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। शाह सभी विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार होंगे। राष्ट्रीय दैनिक डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पीपीपी नेता मुस्तफा नवाज खोखर ने शनिवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने शाह की उम्मीदवारी को स्वीकृति दी है। शाह राष्ट्रीय संसद में विपक्षी दलों के नेता भी रह चुके हैं। इससे पहले विपक्षी दलों के महागठबंधन ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए ,राष्ट्रीय संसद के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवारों के विरुद्ध अपना संयुक्त उम्मीदवार खड़े करने का निर्णय लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × 5 =

Most Popular

To Top