भारत

भारत और अमेरिका के बीच तीसरी 2+2 वार्ता आज नई दिल्‍ली में

भारत और अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक आज नई दिल्‍ली में होगी। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्‍पर इस संवाद के लिए दो दिन की भारत यात्रा पर हैं।विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय शिष्‍टमण्‍डल का नेतृत्‍व करेंगे। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्‍पर टू-प्‍लस-टू संवाद के बाद आज दोपहर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भी मिलेंगे। दोनों देशों के बीच यह तीसरा टू-प्‍लस-टू संवाद है। बातचीत में परस्‍पर हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।टू प्‍लस टू संवाद से पहले विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने कल शाम नई दिल्‍ली में अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि बैठक में प्रमुख द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। पिछले चार वर्ष के दौरान दोनों देशों के संबंधों में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई।विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रौद्योगिकी और प्रतिभा प्रवाह के महत्‍व पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र दोनों देशों के बीच विशेष संबंध का आधार है और दोनों पक्षों को इसे और विस्‍तार देने का प्रयास करना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fourteen − 11 =

Most Popular

To Top