हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने डा कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि डाॅ. कलाम की सरलता, दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘मिसाइल-मैन’ के रूप में भी जाना जाता है। वह न केवल एक महान विज्ञानी थे बल्कि दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी भी थे। उन्होंने हमेशा राष्ट्र और यहां के लोगों की बेहतरी के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि डा कलाम ने विशेषकर युवा पीढ़ी को अपने जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति को हमेशा राष्ट्र के प्रति दिए योगदान, उच्च विचारों तथा सादगी के लिए याद रखा जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × five =

Most Popular

To Top