खेल

दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज ने भारत को हराया

तिरुवनंतपुरम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में वापसी करते हुए 1-1 से बराबरी कर ली है. तीसरा मैच 11 दिसंबर को मुंबई में खेला जाएगा.तिरुवनंतपुरम टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 170 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए भारत को 8 विकेट से मात दी. मैन ऑफ़ द मैच लेंडल सिमंस ने सबसे ज्यादा 67 रनों की पारी खेली.इविन लुइस 40 रन बनाकर आउट हुए. वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर ऋषभ पंत ने उन्हें स्टंप किया. उन्होंने सिमंस के साथ पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की. शिमरॉन हेटमायर 14 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए. जडेजा की गेंद पर कोहली ने उनका कैच लिया.पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 170 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया. भारत के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली. उन्होंने 30 गेंद की पारी तीन चौके और चार छक्के लगाए. ऋषभ पंत ने नाबाद 33 रन बनाए.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eleven + 8 =

Most Popular

To Top