पंजाब

राष्ट्रव्यापी जीएसटी हितधारक फीडबैक दिवस का आयोजन

अगले वित्त वर्ष में एक अप्रैल से लागू होने वाले नये जीएसटी रिटर्न पर मौके पर सभी हितधारकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर जीएसटी हितधारक फीडबैक दिवस का आयोजन किया जा रहा है।एक अप्रैल से लागू होने वाले नये जीएसटी रिटर्न से पहले सभी हितधारकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए शनिवार को जीएसटी हितधारक फीडबैक दिवस का आयोजन किया गया है। इस फीडबैक सत्र में जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में होने वाली दिक्कतों और उनके निदान पर चर्चा की गई। जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में कोई दिक्कत न आये और लोग अपने सुझावों से सीधे अवगत करा सके इसके लिये देशभर के सारे जीएसटी दफ्तरों में फीडबैक दिवस मनाया गया। इस दौरान जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में होने वाली दिक्कतों और उनके निदान पर चर्चा की गई।जीएसटी सिस्टम लागू होने के बाद यह पहला मौका है जब करदाताओं से इतने बड़े पैमाने पर सलाह ली गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए रिटर्न के लिए सीधी प्रतिक्रिया का आकलन करने के लिए कुछ जीएसटी करदाता, चार्टर्ड अकाउंटेंट और टैक्स प्रेक्टीशनर्स को आमंत्रित किया था।निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर कहा कि 7 दिसंबर को सभी जीएसटी ऑफिस टैक्स भरने प्रक्रिया को सरल और आसान बनाने पर सुझाव लेने के लिए तैयार रहेंगे। एक अप्रैल 2020 से नया जीएसटी रिटर्न लागू होने जा रहा है। नए जीएसटी रिटर्न के अनुपालन और अपलोडिंग को आसान बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।जिससे रिटर्न के कानूनी रूप से जरूरी होने पर व्यापारियों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × two =

Most Popular

To Top