पंजाब

धर्म और विरासत के अनछूहे पहलूओं को रूपमान कर गई हेरिटेज वॉक

संगत द्वारा जगह -जगह रंगोलियाँ बनाकर, फूलों की वर्षा करके जयकारों की गूँज में हार्दिक स्वागत
चंडीगढ़ – पंजाब सरकार द्वारा सुल्तानपुर लोधी में करवाई गई अपनी तरह की पहली ‘हेरिटेज वॉक’ ने गुरू नानक देव जी से संबंधित गुरूधामों और पवित्र शहर के 1000 साल पुराने इतिहास से संबंधित अनछूहे पहलूओं को रूपमान किया। शहीद उधम सिंह चौंक से चलकर गुरू नानक देव जी से संबंधित गुरूधामों और अन्य ऐतिहासिक स्थानों के इतिहास बारे रौशनी डालती यह वॉक एक विशाल नगर कीर्तन का रूप धारण कर गई। संगत की तरफ से जगह -जगह रंगोलियाँ बनाकर, फूलों की वर्षा करके जयकारों की गूँज में हेरिटेज वॉक का हार्दिक स्वागत किया गया और रूट पर पड़ते हर चौंक में लंगर की व्यवस्था भी की गई। पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पटियाला फाउंडेशन की तरफ से करवाई गई वॉक प्रात:काल शहीद उधम सिंह चौंक से पूरी गर्मजोशी के साथ शुरू हुई। इस हेरिटेज वॉक का नेतृत्व मुख्यमंत्री और मुख्य प्रमुख सचिव श्री सुरेश कुमार ने किया। जहाँ संसद मैंबर जसबीर सिंह डिम्पा विधायक नवतेज सिंह चीमा, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की डायरैक्टर श्रीमती अनिंदिता मित्रा, डिप्टी कमिश्नर डी.पी.एस. खरबन्दा, आई.जी. नौनिहाल सिंह ने भी शिरकत की वहीं पटियाला फाउंडेशन के 300 के करीब वॉलंटियरों और शहर के हर वर्ग के लोगों ने हेरिटेज वॉक में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। वर्दियों में सजे अलग -अलग स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थी वॉक के दौरान आकर्षण का ख़ास केंद्र थे।
आम लोगों पर विशेष कर नौजवान पीढ़ी को पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी में श्री गुरु नानक देव जी के साथ संबंधित स्थानों, शहर के 1000 सालों के ऐतिहासिक पहलूओं और बौद्ध धर्म के अनुयाईयों के शिक्षा केंद्र के तौर पर विकसित होने बारे पटियाला फाउंडेशन के चेयरमैन रवि आहलूवालीया ने जानकारी दी। यह वॉक गुरुद्वारा गुरू का बाग़, गुरुद्वारा कोठरी साहिब, भारामल्ल मंदिर पुराना घर गुरुद्वारा बेबे नानकी, गुरुद्वारा हट साहिब से होती हुई गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में समाप्त हुई।इस मौके पर मुख्यमंत्री पंजाब के प्रमुख सचिव श्री सुरेश कुमार ने समूह संगतों को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमें श्री गुरु नानक देव जी महाराज की शिक्षाओं पर चल कर अपना जीवन सफल करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि गुरू साहिब जी के संदेश अनुसार वातावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी ज़रूरत है। संसद मैंबर जसबीर सिंह डिम्पा और विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि यह विरासती सैर हमें धर्म और संस्कृति के साथ जोड़ती है।विरासती यात्रा का मॉडल टाऊन, न्यू मॉडल टाऊन, मोहल्ला हकीमां, मोहल्ला गुरू का बाग़, सरकारी गर्लज़ सीनियर सेकंडरी स्कूल, लालां वाला पीर में पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।इस मौके पर डिप्टी पुलिस कमिश्नर रजिन्दर सिंह, एस.एस.पी.सतिन्दर सिंह, ए.डी.सी.(विकास) अवतार सिंह भुल्लर, ए.डी.सी. (जनरल) राहुल चाबा, श्रीमती जसपाल कौर चीमा प्रतिनिधि ऑल इंडिया कांग्रेस, एस.पी. तेजबीर सिंह हुन्दल, एस.पी.मनदीप सिंह, एस.पी.मुकेश कुमार, एस.डी.एम.डा.चारूमिता, एस.डी.एम.(मेला) नवनीत कौर बल, नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी के प्रधान अशोक कुमार मोगला, सहायक कमिश्नर शिखा भगत, डी.एफ.एस.सी.सरताज सिंह चीमा, ए.एस.एम.ओ. हरविन्दर सिंह, डी.एस.पी.सरवन सिंह बल, डी.एस.पी. (मेला) विशालजीत सिंह उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × five =

Most Popular

To Top