पंजाब

सहज पाठ की सेवा से मुख्यमंत्री राज्य सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के धार्मिक समागमों का करेंगे आगाज़

कैप्टन संधू और चन्नी ने लिया प्रबंधों का जायज़ा

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह 5 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी में सेवा निभा कर पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक समागमों की शुरुआत करेंगे।इस बात का खुलासा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार और पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री मंगलवार को संत समाज और हज़ारों श्रद्धालुओं की हाजिऱी में सेवा निभा कर श्री गुरु ग्रंथ की शुरूआत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि सहज पाठ पूरी गुर मर्यादा के साथ संपन्न करवाया जायेगा और 12 नवंबर को मुख्य पंडाल में ही इसका भोग डाला जाएगा।आज इस समागम की तैयारियों का जायज़ा लेने के मौके पर उन्होंने लोगों को इन समागमों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर से शुरू होने वाले इन धार्मिक समागमों में कीर्तन दरबार, शानदार लाईट और साउंड शो और अन्य समागम करवाए जाएंगे, जिनमें प्रमुख सिख विद्वान शिरकत करेंगे। इस मौके पर श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सुल्तानपुर लोधी में पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार की तरफ से किये गए अहम प्रयासों बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की मुफ़्त रिहायश के लिए 35 हज़ार की सामथ्र्य वाली तीन टैंट सिटी का निर्माण किया गया है। इसी तरह उन्होंने बताया कि पवित्र नगरी में श्रद्धालुओं के लिए पीने वाले पानी के मुफ़्त ए.टी.एम, मुफ़्त बस सर्विस, मुफ़्त ई -रिक्शा, मुफ़्त साइकिल सर्विस और अन्य सुविधाओं की शुरुआत भी की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पवित्र नगरी के लिए 400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दिवस को बेमिसाल ढंग से मनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सभी को इस दिवस को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर दूसरों के अलावा लोकसभा मैंबर स. जसबीर सिंह डिम्पा, विधायक स. नवतेज सिंह चीमा, आई. जी श्री नौनिहाल सिंह, डिप्टी कमिश्नर ईं•ा: डी. पी. एस खरबन्दा, एस. एस. पी श्री सतीन्द्र सिंह, डायरैक्टर पर्यटन स. एम. एस जग्गी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल चाबा और श्री गुरमीत सिंह मुलतानी, एस. डी. एम श्री वरिन्दर पाल सिंह बाजवा, डा. चारूमिता और स. रणदीप सिंह हीर, मेला अधिकारी श्रीमती नवनीत कौर बल और अन्य उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × five =

Most Popular

To Top