भारत

सरकार गिरने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कर्नाटक में सियासी संकट जारी, सरकार गिरने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तीन विधायक अयोग्य घोषित हुए और निर्दलीय विधायक आर शंकर समेत कांग्रेस के बागी विधायकों रमेश जारकिहोली और महेश कुमातल्ली की सदस्यता समाप्त कर दी गयी।कर्नाटक में सियासी नाटक जारी है, कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के गिरने के 2 दिन बाद भी नई सरकार के गठन की कोई कवायद शुरू नहीं हो पाई। इस बीच, गुरूवार को कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने तीन विधायकों को अयोग्य ठहरा दिया है। स्पीकर ने इसके अलावा कांग्रेस के दो बागी रमेश जारकिहोली और महेश कुमातल्ली को भी अयोग्य करार दिया है।विधान सभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने कहा कि और विधायकों के इस्तीफे पर बाद में विचार करेंगे। वहीं बीजेपी के एक दल ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। प्रदेश भाजपा इकाई के नेताओं ने अगली सरकार के गठन से जुडे तमाम मसलों पर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की । जगदीश शेट्टार, अरविंद लिंबावली, मधुस्वामी, बसावराज बोम्मई और येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र समेत कर्नाटक भाजपा के नेताओं ने शाह से मिलकर राज्य में घटनाक्रम तथा पार्टी के सामने मौजूद विकल्पों के बारे में चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने 3 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है।अयोग्य घोषित होने वाले में एक निर्दलीय विधायक आर शंकर भी शामिल हैं। स्पीकर ने इसके अलावा कांग्रेस के दो बागी रमेश जारकिहोली और महेश कुमातल्ली को भी अयोग्य करार दिया है। विधान सभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने कहा कि और विधायकों के इस्तीफे पर बाद में विचार करेंगे।विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य को 31 जुलाई तक वित्त विधेयक को भी पास करना है। उन्होंने सभी पार्टियों से फाइनेंस बिल पास कराने में सहयोग करने की अपील की। कर्नाटक के बीजेपी नेताओं के एक समूह ने राज्य में गठबंधन सरकार के गिरने के बाद विकल्प पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। प्रदेश भाजपा इकाई के नेताओं ने अगली सरकार के गठन से जुडे तमाम मसलों पर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की। जगदीश शेट्टार, अरविंद लिंबावली, मधुस्वामी, बसावराज बोम्मई और येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र समेत कर्नाटक भाजपा के नेताओं ने शाह से मिलकर राज्य में घटनाक्रम तथा पार्टी के सामने मौजूद विकल्पों के बारे में चर्चा की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × one =

Most Popular

To Top