आगरा में राज्य का पहला वैक्स म्यूजियम खुल गया है इस संग्रहालय में पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, माइकल जैक्सन, सलमान खान, मिस्टर बीन, हैरी पॉटर, द रॉक, मदर टेरेसाऔर सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के पुतले रखे गए हैं। ताजमहल का दीदार करने वालों को अब पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जैसे कई दिग्गजों के साथ सेल्फी लेने का मौका भी मिलेगा। ताजनगरी में अब राज्य का पहला वैक्स म्यूजियम खुल गया है। इस संग्रहालय में दुनिया की तमाम दिग्गज हस्तियों के पुतले देखने को मिल रहे है। भारत में कई शहरों में वैक्स म्यूजियम खोले गए हैं। पुणे, जयपुर जैसे कई पर्यटन स्थलों पर ऐसे म्यूजियम बनाए गए हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में पहली बार ताजमहल में इम्पीरियल वैक्स म्यूजियम तैयार किया गया है, यह पर्यटकों के लिए खुल गया है। इस संग्रहालय में पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, माइकल जैक्सन, सलमान खान, मिस्टर बीन, हैरी पॉटर, द रॉक, मदर टेरेसाऔर सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के पुतले रखे गए हैं।