संसार

लंदन की कोर्ट में नीरव मोदी की ज़मानत याचिका ख़ारिज

लंदन की एक न्यायालय ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी है. अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी तब तक नीरव मोदी जेल में ही रहेगा.इससे पहले ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी की रिमांड 25 जुलाई तक बढ़ाई थी. हीरा व्यापारी नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिग मामले में वांछित अपराधी है. मार्च में गिरफ्तारी के बाद वह दक्षिण-पश्चिमी लंदन की वांड्सवर्थ जेल में बंद है.इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन के हाईकोर्ट ने नीरव की जमानत अर्जी ठुकरा दी थी. नीरव की जमानत याचिका अब तक चार बार ठुकराई जा चुकी है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fifteen − three =

Most Popular

To Top