श्री गुरू नानक देव जी के 550वें गुरूपर्व समागमों के लिए 550 प्रवासी पंजाबियों को आमंत्रण पत्र भेजा जायेगा-राणा सोढी
चंडीगढ़ – श्री गुरु नानक देव जी के 550वें गुरूपर्व के मौके पर पंजाब सरकार द्वारा नवंबर महीने में करवाए जाने वाले समागमों में शामिल होने के लिए 550 प्रवासी पंजाबियों को आमंत्रण पत्र दिया जायेगा। यह ऐलान नये बने प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज नये विभाग का पद संभालने के मौके पर कही। खेल और युवामामले मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज नये मिले विभाग प्रवासी भारतीय मामलों का पद संभालते हुए पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में नये विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पहली मीटिंग भी की।राणा सोढी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा पिछले साल से ही 550वें गुरूपर्व से सम्बन्धित समागम बनाए गए हैं जो साल भर चलने के उपरांत नवंबर महीने में समाप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पलों का गवाह बनने के लिए विदेशों में बैठे पंजाबियों को जोडऩे के लिए फ़ैसला किया गया है कि 550 एन.आर.आईज़ को न्योता दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन 550 प्रवासी पंजाबियों के पंजाब पहुँचने के उपरांत उनका यहाँ रहने और यातायात का प्रबंध पंजाब सरकार द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन प्रवासी पंजाबियों को सुल्तानपुर लोधी, बटाला और डेरा बाबा नानक के दर्शन करवाए जाएंगे।राणा सोढी ने अधिकारियों को कहा कि प्रवासी भारतीयों से सम्बन्धित जायदाद और वैवाहिक झगड़े के मामलों को पहल के आधार पर हल करने के लिए एक उपयुक्त कार्यशैली बनाई जाये जिसमें तुरंत निपटारे हों। उन्होंने कहा कि किसी भी एन.आर.आईज़ को न्याय मिलने में देरी न हो। उन्होंने कहा कि जायदाद से सम्बन्धित मामले राजस्व विभाग के साथ जुड़े होते हैं जिसके लिए वह राजस्व विभाग के साथ संबंध कायम करके उनके अधिकारी जमीनी स्तर पर नोडल अफ़सर के तौर पर तैनात किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि तहसीलदार स्तर के यह अधिकारी सिफऱ् एन.आर.आईज़ के साथ सम्बन्धित जायदाद के मामलों का निपटारा करेंगे, इस सम्बन्धी वह जल्द ही राजस्व विभाग के साथ मिलकर नक्शा बनाऐंगे।प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री ने कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों में बैठे पंजाबी हर क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि हर साल विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले प्रवासी पंजाबियों को ‘अचीवर अवॉर्ड’ देने के लिए चयन करें। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड अगले साल से शुरू किये जाएंगे। राणा सोढी ने विभाग के अधिकारियों को यह भी कहा कि विदेशों में प्रवासी पंजाबियों के बच्चों को पंजाब के साथ जोडऩे के लिए शुरू किये गए मुख्यमंत्री जी के स्वप्रमयी प्रोजैक्ट ‘अपनी जड़ों के साथ जुड़ो’ को और सफल बनाया जाये और प्रवासी पंजाबी नौजवानों को पंजाब आने का न्योता दिया जाये, इसलिए उनके टूर प्रोग्राम आयोजित किये जाएँ।राणा सोढी ने विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि एन.आर.आईज़ के साथ सम्बन्धित विभिन्न विंगों में पड़े मामलों की रिपोर्ट बनाई जाये जिसमें हल हुए मामलों और पैंडिंग पड़े मामलों का ब्योरा दिया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि हर साल विदेश पढऩे जाने वाले विद्यार्थियों का रिकॉर्ड विभाग द्वारा रखा जाये जिससे उनके बारे में विभाग को पूरी जानकारी हो। इसके साथ ही विदेशों में काम करने गए पंजाबी जिनको कोई कठिनाई या समस्या आ रही है, संबंधी भी विभाग द्वारा रिकॉर्ड तैयार किया जाये जिससे उनकी मदद के लिए पंजाब सरकार ज़रूरत पडऩे पर विदेश मंत्रालय के साथ संबंध कायम रख सके।इस मीटिंग में विभाग के विशेष सचिव श्री एम.पी. अरोड़ा, पंजाब पुलिस के एन.आर.आई. विंग के ए.डी.जी.पी. श्री ईश्वर सिंह, पंजाब स्टेट कमिश्नर फॉर एन.आर.आईज़ के सचिव श्रीमती अमनिन्दर कौर बराड़ और विभाग की डिप्टी सचिव श्रीमती रंजू बाला भी उपस्थित थे।