पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्र सरकार से रबी की फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि माँगी

फ़सली विभिन्नता को उत्साहित करने और किसानों की सुध लेने के लिए गेहूँ, ज्वार, चने और सरसों का भाव बढ़ाने के लिए कहा

चंडीगढ़ – राज्य में संकट से जूझ रहे किसानों की मुश्किलों को दूर करने के यत्नों के तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्र सरकार से साल 2019-20 के लिए रबी की विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी) में वृद्धि करने की माँग की है।मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य के कृषि विभाग द्वारा विस्तार में तैयार किये प्रस्ताव में गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य जो साल 2018-19 में 1840 रुपए प्रति क्विंटल था, को साल 2019-20 में 2710 रुपए प्रति क्विंटल करने की माँग की है। इसी तरह ही ज्वार का समर्थन मूल्य 1440 रुपए से बढ़ाकर 1974 रुपए प्रति क्विंटल करने की माँग की गई है।कृषि विभाग द्वारा भारत सरकार के कृषि लागत और मूल्य आयोग (सी.ए.सी.पी.) को भेजे प्रस्ताव में चनों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4620 रुपए से बढ़ाकर 5631 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4200 रुपए से बढ़ाकर 5384 रुपए प्रति क्विंटल करने की माँग की गई है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि ज्वार, चने और सरसों की फसलों को बढ़ावा देने के लिए इनके न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि किये जाने की ज़रूरत है। यह न केवल राज्य की किसानी के लिए लाभप्रद होगा बल्कि भूजल का स्तर और नीचे जाने के रुझान को भी रोक पायेगा। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि कजऱ् माफी समेत किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए बेशक राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है परन्तु ऐसे कदम उठाएँ ख़ास कर न्यूनतम समर्थन मूल्य की वृद्धि करने के मामले में केंद्र को सहयोग करने की ज़रूरत है क्योंकि यह केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। मुख्यमंत्री ने अपनी माँग को दोहराते हुए एम.एस. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को पूरी तरह अमल में लाने के लिए कहा जिससे कृषि ढांचे में अति ज़रुरी सुधार के साथ-साथ किसानों को उनकी उपज का लाभप्रद भाव देना यकीनी बनाया जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

15 + thirteen =

Most Popular

To Top