चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना भिक्खीविंड, तरनतारन में तैनात ए.एस.आई. सुरिन्दर कुमार को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता बलविन्दर सिंह निवासी गाँव माड़ी उदोके, जि़ला तरनतारन की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि पुलिस केस में शामिल विरोधी पक्ष के खि़लाफ़ अदालत में चालान पेश करने और इस केस में उसकी मदद करने के बदले ए.एस.आई द्वारा 15,000 रुपए की माँग की गई परन्तु सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है। उसने बताया कि वह उक्त ए.एस.आई. को पहली किश्त के तौर पर 5,000 रुपए पहले ही अदा कर चुका है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।