मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी दुख ज़ाहिर किया
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रैस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पी.टी.आई.) के चण्डीगढ़ से ब्युूरो चीफ़ विजय डाबर की माता के देहांत पर दुख प्रकट किया है।परमेश्वरी देवी (82) पत्नी स्वर्गीय कर्नल सेवा सिंह ने शिमला के इंदिरा गांधी मैडीकल कॉलेज में लम्बी बीमारी के उपरांत आखिरी साँस ली जहाँ उनका इलाज चल रहा था। वह अपने पीछे तीन बेटियाँ और तीन पुत्र छोड़ गए हैं।एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने दुखी परिवार के सदस्यों और सगे-सबंधियों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए ईश्वर के समक्ष उनको ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी परमेश्वरी देवी की मौत पर अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए श्री डाबर और उसके परिवार के साथ दुख साझा किया।