संसार

सूडान संकट पर बुधवार को चर्चा करेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

सूडान में प्रदर्शनकारियों पर हुई गोलीबारी में 30 लोगों की मौत हो गई। आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सूडान संकट को लेकर चर्चा भी करेगा। पिछले साल दिसंबर से सूडान में हिंसक विद्रोह और प्रदर्शन का दौर जारी है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने इस घटना पर दु:ख जताया।सूडान में सैन्य शासन के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 30 से ज्यादा लोगों की मौत के मामले में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज सूडान संकट पर बैठक करेगा। ब्रिटेन और जर्मनी ने कल इस मामले में बातचीत की पेशकश की थी।सूडान में पिछले 7 महीनों से हिंसक प्रदर्शन और अशांति का दौर जारी है। सुरक्षा बलों द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग किए जाने की संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी आलोचना की। गुतारेस ने हिंसा के कारण हुई मौतों की स्वतंत्र जांच कराने की भी मांग की है।पिछले कई सप्ताह से सूडान में सैन्य कार्यालय के सामने हजारों लोग प्रदर्शन के लिए जमा हैं। प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए कल सैन्य बलों ने गोलीबारी की। इस हिंसक गोलीबारी में 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

seventeen − 14 =

Most Popular

To Top