लुकास मौरा की दमदार हैट-ट्रिक की मदद से टॉटेनहैम हॉट्सपर ने नीदरलैंड्स के क्लब अजाक्स को मात देते हुए पहली बार चैंपियंस लीग फाइनल में बनाई जगह. फाइनल में उसका सामना 1 जून को इंग्लैंड के ही क्लब लीवरपूल से होगा।चैम्पियन्स लीग सेमीफाइनल के दूसरे लेग में इंग्लिश क्लब टॉटनहम ने डच टीम अयाक्स को अवे गोल 3-2 की मदद से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टॉटनहम के लिए लुकास मौरा ने हैट्रिक लगाई। अब 1 जून को होने वाले खिताबी मुकाबले में टॉटनहम का सामना लिवरपूल के साथ मैड्रिड में होगा। लीवरपूल पहले ही फाइनल में जगह बना चुका है. लीवरपूल ने चैंपियंस लीग इतिहास की सबसे यादगार वापसी की है. लीवरपूल ने खिताब की दावेदार मानी जा रही बार्सिलोना को 4-0 से पराजित कर लगातार दूसरे वर्ष टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।