भारत

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हनोई में वियतनाम के उपराष्ट्रपति के साथ की वार्ता

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हनोई में वियतनाम के उपराष्ट्रपति के साथ की वार्ता। कहा, दोनों देशों के बीच बेहतर तालमेल दिखाता है समग्र रणनीतिक साझेदारी में लगातार बढ़ती मज़बूती. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू वियतनाम के चार दिवसीय दौरे पर हैं। नायडू ने आज अपने समकक्ष वियतनाम के उपराष्ट्रपति के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न वैश्विक और द्वीपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। बाद में एक संयु्क्त वार्ता को संबोधित करते हुए वैकेंया नायडू ने कहा कि उच्च स्तरीय स्तर पर जारी सतत सहयोग दोनों देशों के एक दूसरे के प्रति रिश्तों में प्रगाढ़ता और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है।भारत और वियतनाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान घोषित क्रेडिट लाइन की प्रगति की भी समीक्षा की। उपराष्ट्रपति ने भारत और वियतनाम के बीच जारी सीधी विमान सेवा का भी उल्लेख किया। उन्होंने इंडो पेसेफिक क्षेत्र में शांति बनाए रखने और समृद्ध बनाने पर भी बल दिया।इससे पहले नायडू हनोई स्थित राष्ट्रीय नायकों के स्मारक पहुंचें और माल्यार्पण समारोह में हिस्सा लिया।  नायडू ने वहां के राष्ट्रीय नायकों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen + eight =

Most Popular

To Top