खेल

आईपीएल 2019 दूसरा क्वालीफायर का फ़ैसला आज

आईपीएल के दूसरे क्‍वालीफायर में आज दिल्ली कैपिटल्‍स का मुकाबला विशाखापट्टनम में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से। विजेता टीम को मिलेगा हैदराबाद में होने वाले फाइेनल मैच में मुम्‍बई इंडियंस के साथ खेलने का मौका। आईपीएल की दूसरी फाइनलिस्ट का आज फैसला हो जाएगा। आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ विशाखापट्टनम में होगा। दिल्ली ने प्लेऑफ राउंड के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दे कर जगह बनाई। आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में गिनी जाने वाली चेन्नई को तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने मात दी थी और फाइनल में प्रवेश किया था। उस हार से हालांकि चेन्नई बाहर नहीं हुई। अब उसे फाइनल में जाने का एक और मौका मिल रहा है।महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई के लिए हालांकि यह दूसरा क्वॉलिफायर कांटे भरे रास्ते से कम नहीं होगा क्योंकि दिल्ली की टीम इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार अपने खेल में सुधार कर रही है। ऐलिमिनेटर मुकाबले में उसने हैदराबाद को जीत के करीब आने के बाद हार के लिए मजबूर कर दिया था। इसमें ऋषभ पंत की अहम भूमिका रही थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

18 − three =

Most Popular

To Top