भारत

राफेल पर 22 अप्रैल तक जवाब दें राहुल: सुप्रीम कोर्ट

राफेल मुद्दे पर मीनाक्षी लेखी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, अदालत ने 22 अप्रैल तक राहुल से मांगा जवाब, 23 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें राफेल सौदे के बारे में अदालत के आदेश पर गलत बयानबाजी के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर अवमानना की कार्रवाई का अनुरोध किया गया था। अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है जिसके बाद अगले दिन 23 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। खास बात ये कि सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ किया है कि कोर्ट ने अपने आदेश में ऐसा कुछ नहीं कहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × three =

Most Popular

To Top