उपराष्ट्रपति ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर चिंता जताते हुए कहा शहरी गरीबों पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक असर, शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना होगा, कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में करने होंगे प्रयास उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव शहरों पर पड़ रहा है और शहरों में रहने वाले लोग हर रोज इससे प्रभावित हो रहे हैं। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन को कम करके और हरित उपायों को अपनाकर हम जलवायु परिवर्तन के शहरों पर पड़ रहे प्रभावों को कम कर सकते हैं। उपराष्ट्रपति ने साथ ही कहा कि शहरों में निजी की बजाय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना होगा।