पंजाब

विजीलैंस द्वारा पंजाब रोडवेज़ के इंस्पेक्टर के खि़लाफ़ अधिक जायदाद बनाने के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब रोडवेज़ के अमृतसर डीपू में तैनात गुरदीप सिंह इंस्पेक्टर के खि़लाफ़ आय से अधिक जायदाद बनाने के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज किया है।विजीलैंस द्वारा वर्ष 2011 से 2016 के समय दौरान गुरदीप सिंह इंस्पेक्टर की तरफ से वित्त से अधिक जायदाद बनाने सम्बन्धी पड़ताल की गई जिसमें इस इंस्पेक्टर द्वारा इस समय के दौरान अपने ज्ञात साधनों से प्राप्त कुल आय की अपेक्षा 1,23,65,244 /-रुपए का अधिक खर्चा किया गया जोकि असली आय की अपेक्षा 146.73 प्रतिशत अधिक बनता है।विजीलैंस की पड़ताल के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि गुरदीप सिंह इंस्पेक्टर द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करके आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक जायदाद बनाई है और जिससे उसके खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के अमृतसर स्थित थाने में मुकद्दमा दर्ज करके आगामी पड़ताल आरंभ कर दी गई है



Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

8 + one =

Most Popular

To Top