भारत

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में एनडीए घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा

बिहार में एनडीए घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा, भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, लोजपा ने भी अपनी 6 सीटों की घोषणा की। भाजपा ने जेडीयू के लिए अपनी 5 सीटें छोड़ीं ।

बिहार में एनडीए के सहयोगी दल बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी के बीच लोकसभा सीटों का बंटवारा हो गया है। तीनों पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे का ऐलान किया। बिहार में परंपरागत तौर पर चुनाव को लेकर सरगर्मी बहुत बढ़ जाती है। मौसम का पारा भले ही अभी नहीं चढ़ा हो लेकिन सियासत का पारा बिहार में बहुत ऊपर चढ़ चुका है। बिहार की सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड और उसकी सहयोगी दल बीजेपी और लोजपा ने अपने सीटों के तालमेल को लेकर अंतिम तौर पर रजामंदी की मुहर लगा दी।

भारतीय जनता पार्टी, जेडीयू ने अपनी 17-17 और लोजपा ने अपने 6 सीट का ऐलान कर दिया। एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने सीट की घोषणा की। भाजपा ने जेडीयू के लिए अपनी पांच सीटें छोड़ दी है, जिसमें बाल्मीकि नगर, झंझारपुर, गोपालगंज, सिवान और गया सुरक्षित सीट शामिल हैं। जबकि बीजेपी ने भागलपुर, बांका,कटिहार समेत कई ऐसी सीटें भी जेडीयू के लिए त्याग दी हैं, जहां पर 2014 के चुनाव में बीजेपी दूसरे नंबर पर रही है।

रालोसपा के महागठबंधन में चले जाने के बाद उसकी तीन सीटें काराकाट, सीतामढ़ी और जहानाबाद भी एनडीए ने जेडीयू को दे दी। नालंदा की सीट पर पिछली बार लोजपा ने किस्मत आजमाई थी, वह सीट इस बार जेडीयू के कोटे में है ।जबकि बीजेपी की  नवादा की एक सीटिंग सीट लोजपा के खाते में चली गयी। वहीं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने सीटों के बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कांग्रेस ने अगामी लोकसभा चुनाव के लिए  सपा-बसपा और रालोद के लिए 7 सीटें छोड़ने का फैसला किया किया है। इससे पहले गठबंधन ने कांग्रेस के लिए दो सीटों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया था। इसके अलावा कांग्रेस ने अपना दल के लिए भी दो सीटें छोड़ी है। अगर महागठबंधन की बात करें तो साफ तौर पर बीजेपी ने बाजी मार ली है। महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभीतक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बिहार और उत्तर प्रदेश में 11 अप्रैस से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

6 + two =

Most Popular

To Top