संगरूर विकास यात्रा के चौथे दिन कैंसर की प्राथमिक पड़ाव में जांच सम्बन्धी मुफ़्त कैंप बने लोगों के लिए लाभदायक
चंडीगढ़
– ब्लॉक भवानीगढ़ के 67 गाँवों के छप्पड़ों की सफ़ाई हेतु सीचेवाल माडल को
सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। यह जानकारी पंजाब के कैबिनेट मंत्री
श्री विजय इंदर सिंगला ने ‘संगरूर विकास यात्रा’ के चौथे दिन गाँव
दयालपुरा में दी। श्री सिंगला ने कहा कि ब्लॉक के इन गाँवों में पायलट
प्रोजैक्ट के तौर पर इस मॉडल को प्राथमिक तौर पर लागू किया था और कुछ
विधियों पर काम करने के बाद जल्द ही पूरे विधानसभा हलके में इस प्रोजैक्ट
की शुरुआत कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजैक्ट पर करीब 14
करोड़ रुपए की लागत आयेगी और मनरेगा के अंतर्गत रजिस्टर्ड मज़दूरों के
द्वारा यह कार्य करवाया जा रहा है जिससे गाँवों के जरूरतमंद कामगारों को
रोजग़ार मिल सके। श्री सिंगला ने कहा कि मौजूदा समय में लगभग सभी ही गाँवों
में छप्पड़ प्रदूषित हो चुके हैं और गंदे पानी के प्रवाह के कारण कई
स्थानों पर छप्पड़ों की हालत बद्तर हुई पड़ी है। गाँवों के लोगों की
वातावरण के प्रति और सेहत के प्रति ज़रूरतों की तरफ ध्यान देते हुए ही ऐसे
छप्पड़ों की बढिय़ा ढंग से साफ़ सफ़ाई की ज़रूरत महसूस की गई है। और विस्तार
में जानकारी देते हुए श्री सिंगला ने बताया कि इस प्रोजैक्ट का मकसद गंदे
पानी की सफ़ाई करने से बारिश के साथ इकठ्ठा होने वाले पानी को पुन: प्रयोग
योग्य बनाने और पौधों, वृक्षों आदि के लिए ईस्तेमाल करना है और इसके अलावा
सिंचाई की ज़रूरतों को प्रमुखता देना है। उन्होंने बताया कि यह प्रोजैक्ट
आगामी बारिश के मौसम से पहले पहले करीब तीन महीनों के अंदर मुकम्मल हो
जायेगा। ‘संगरूर विकास यात्रा’ के चौथे दिन कैबिनेट मंत्री श्री विजय इंदर
सिंगला ने 11 गाँवों का 23 किलोमीटर का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान लोगों
की समस्याएँ सुनी और सरकारी स्कीमों की प्रगति का जायज़ा लिया। ब्लॉक
भवानीगढ़ के गाँव जौलियां में कैंसर की प्राथमिक पड़ाव की जांच सम्बन्धी
आयोजित विशेष कैंप में शामिल होते हुए कैबिनेट मंत्री श्री विजय इंदर
सिंगला ने कहा कि संगरूर के साथ साथ पूरे पंजाब को कैंसर मुक्त करने के
निश्चित लक्ष्य के अंतर्गत यह जांच कैंप ज़रूरतमंदों के लिए लाभप्रद साबित
हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुँह, छाती और सरवाईकल के कैंसर की पहचान और
पहले पड़ाव में ही इलाज को यकीनी बनाने के लिए यह कैंप लगाए गए हैं और
कैंसर जैसी नामुराद बीमारी के साथ जूझ रहे लोगों के लिए यह एक बड़ी राहत
है। उन्होंने बताया कि समाज सेवी लोगों के सहयोग से करीब 2 करोड़ रुपए की
लागत से ऐसे विशेष कैंप आम लोगों के लिए बिल्कुल मुफ़्त लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि टाटा मेमोरियल सैंटर मुम्बई के माहिरों की टीम द्वारा
घराचो में ऐसे कैंप के आयोजन के बाद अब जौलियां में कैंप लगाया गया है और
घर घर जाकर संदिग्ध मामलों की जांच की जा रही है। ‘संगरूर विकास यात्रा’ के
दौरान कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न गाँवों में लंबा समय बिताया और पंचायतों
को 45 लाख की ग्रांटें भी बाँटी। इस दौरान उन्होंने गाँव दयालपुरा में
नवजात बच्चियों के लिए विशेष किटें भी बाँटी। श्री सिंगला ने विकास यात्रा
के चौथे दिन करीब 5 करोड़ 61 हज़ार 579 रुपए के किसान कजऱ् राहत
सर्टिफिकेट बांटे। उन्होंने बताया कि दित्तूपुर से नंदगढ़ सडक़ पर पुल के
निर्माण के लिए 1.75 करोड़ रुपए, नंदगढ़ से रसूलपुर छन्ना सडक़ की मुरम्मत
के लिए 11 लाख रुपए, गाँव जौलियां से फोकल पुआइंट और जौलियां से बखतड़ा के
2.40 किलोमीटर सडक़ के लिए 30 लाख रुपए मंज़ूर किये गए हैं।