क्रिकेट

विश्व कप में भारत-पाक मैच पर संकट के बादल बरकरार, प्रशासको की समिति ने सरकार पर छोड़ा आखिरी फैसला

पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर बीसीसीआई का कामकाज देख रही प्रशासकों की समिति की बैठक में इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला सरकार पर छोड़ दिया है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के कारण क्रिकेट विश्वकप में होने वाला भारत-पाक मुकाबला भी सवालों के घेरे में है। भारत पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में खेलेगा या नही इसको लेकर बीसीसीआई का कामकाज देख रही प्रशासकों की समिति की बैठक में कोई फैसला नही हो पाया। सीओए ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने का फैसला फिलहाल सरकार के पाले में डाल दिया है। सीओए प्रमुख विनोद राय ने कहा कि पाक के खिलाफ खेलने पर हम सरकार के साथ मिलकर चर्चा करेंगे। फिलहाल इसमें 3 महीने का वक्त है, गंभीर चर्चा के बाद ही इस मुद्दे पर अंतिम फैसला होगा। हालाकी बीसीसीआई ने आईसीसी को इस मुद्दे पर ई-मेल लिखा है, जिस पर सुरक्षा से जुड़े दो मुद्दों का जिक्र किया गया है। सीओए की बैठक में आइपीएल ओपनिंग सेरमनी को लेकर बड़ा फैसला किया गया। इस बार हर वर्ष की तरफ आइपीएल ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा। बैठक में ये तय किया गया है कि ओपनिंग सेरेमनी के लिए तय फंड से आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद की जाएगी। गौरतलब है कि पुलवामा अटैक के बाद से देश भर में वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच के बहिष्कार की मांग हो रही है। कई राजनीतिक दलों और पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने की बात कही है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को मैनचेस्टर में मैच होना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty + 10 =

Most Popular

To Top