क्रिकेट

क्रिस गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बने

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच वनडे मैच की सीरीज़ के पहले मुक़ाबले में भले ही वेस्टइंडीज़ को हार का मुंह देखना पड़ा हो लेकिन कैरिबियाई टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ ने अपने धमाकेदार पारी के दम पर एक नायाब रिकॉर्ड अपने नाम किया । क्रिकेट के मैदान पर जब आतिशी तेवरों की बात होती है तो उसमें क्रिस गेल का जिक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता।और इसी बात को एक बार फिर से वेस्टइंडीज़ के इस तूफ़ानी बल्लेबाज़ ने दुनिया के सामने रखा है।दरअसल गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ केनसिंग्टन ओवल में खेले गए पहले वनडे में एक दमदार उपलब्धि अपने नाम की।इस बल्लेबाज़ ने 129 गेंदों में 135 रनों की जबरदस्त पारी खेली जिसमें 12 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 488 छक्के लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम दर्ज हो गया. इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहिद आफरीदी के नाम था।गेल ने टेस्ट में 98, वनडे में 287 और टी-20 इंटरनेशनल में 103 छक्के लगाए हैं।वैसे इस कड़ी में भारत के रोहित शर्मा 5वें स्थान पर है जिनके नाम 349 छक्के दर्ज है।क्रिस गेल के अपने छक्कों से एक और रिकॉर्ड बना डाला है. इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।गेल ने इंग्लैंड के विरुद्ध अब तक वनडे में 57, टेस्ट में 15 और टी-20 इंटरनेशनल में 28 छक्के लगाए हैं.दूसरी तरफ क्रिस गेल वनडे की एक पारी में तीन बार 10 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। जिम्बाब्वे यूएई और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा किया है। एबी डिविलियर्स, मार्टिन गप्टिल और रोहित शर्मा ने 2-2 बार ही ऐसा किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × four =

Most Popular

To Top