व्यापार

कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार 2019-20 का बजट 18 फरवरी को पेश करेगी

बजट सत्र 12 से 21 फरवरी तक

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा वर्ष 2019 -20 का बजट 18 फरवरी को पेश किया जायेगा। यह प्रगटावा करते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आज यहाँ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता अधीन हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग के दौरान यह फ़ैसला हुआ। मंत्रीमंडल ने विधान सभा का बजट सत्र 12 से 21 फरवरी तक बुलाने का फ़ैसला किया है। मंत्रीमंडल के फ़ैसले के मुताबिक भारत के संविधान की धारा 174 की उप-धारा (1) के अंतर्गत 15वीं पंजाब विधानसभा का 7वां सत्र बुलाने के लिए पंजाब के राज्यपाल को अधिकृत किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि बजट सत्र 12 फरवरी को प्रात:काल 11 बजे राज्यपाल के भाषण के साथ शुरू होगा जिसके बाद उसी दिन बाद दोपहर 2 बजे दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलियां भेंट की जाएंगी। 13 फरवरी को प्रात:काल 10 बजे ग़ैर-सरकारी कामकाज होगा। 15 फरवरी को प्रात:काल 10 बजे राज्यपाल के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा जिसके बाद भाषण पर बहस आरंभ होगी जो दिन भर चलेगी।प्रवक्ता ने आगे बताया कि 18 फरवरी को बाद दोपहर 2 बजे वर्ष 2017 -18 के लिए भारत के कम्पट्रोलर और ऑडिटर जनरल की रिपोर्टों (सिविल, व्यापारिक), वर्ष 2017 -18 के लिए वित्तीय लेखा और वर्ष 2017 -18 के लिए विनियोजन लेखे पेश होंगे। इसी तरह 18 फरवरी को वर्ष 2018 -19 के लिए ग्रांटों के लिए अनुपूरक माँगें, वर्ष 2018 -19 के लिए ग्रांटों के लिए अनुपूरक माँगों और विनियोजन बिल और वर्ष 2019 -20 के लिए बजट अनुमान सदन के आगे पेश किये जाएंगे।प्रवक्ता ने बताया कि 20 फरवरी को बाद दोपहर 2 बजे बजट के अनुमानों पर आम बहस शुरू होगी। 21 फरवरी को प्रात:काल 10 बजे ग़ैर -सरकारी कामकाज होगा जिसके बाद बजट अनुमानों की माँगों पर बहस और वोटिंग होगी। इसके बाद सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × one =

Most Popular

To Top