व्यापार

विजीलैंस ने रिश्वत लेते हुए ए.एस.आई को रंगे हाथों दबोचा

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने कार्यालय ई.ओ. विंग, पुलिस लाईन, लुधियाना में तैनात ए.एस.आई. महेन्दर सिंह (1514) को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता रछपाल सिंह निवासी गाँव लोहारा, लुधियाना की शिकायत पर पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसकी फर्म के खि़लाफ़ दी गई शिकायत पर कार्यवाही न करने के बदले ए.एस.आई महेन्दर सिंह द्वारा 50,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 40,000 रुपए में तय हुआ है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की जाँच के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में पहली किश्त के 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकद्दमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

sixteen + eighteen =

Most Popular

To Top