सूरत में न्यू इंडिया यूथ कान्क्लेव में पीएम मोदी ने युवाओं के साथ
संवाद करते हुए कहा कि चार पीढियों से देश चलाने वाले आज जमानत पर हैं,
लेकिन एक दिन जेल जाना ही पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने बेईमानी करके देश से
भागने वालों की संपत्ति जब्त करने का संकल्प जताया, उन्होंने कहा कांग्रेस
मुक्त भारत का मतलब परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार जैसी बीमारियों से
मुक्ति।
गुजरात दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने सूरत में न्यू इंडिया
यूथ कान्क्लेव में हिस्सा लिया । सम्मेलन में पीएम मोदी ने युवाओं के साथ
संवाद किया । एक सवाल के जवाब में पीएम ने कहा कि चार पीढियों से देश
चलाने वाले आज जमानत पर हैं लेकिन एक दिन उन्हें जेल जाना ही पडेगा ।
उहोंने बेईमानी करके देश से भागने वालों की संपत्ति जब्त करने का संकल्प
जताया । पीएम ने, कहा कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब परिवारवाद , जातिवाद ,
भ्रष्टाचार जैसी बीमारियों से मुक्ति है ।