महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह
स्मारक राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि जब समाज सकारात्मकता के साथ
आगे बढ़ता है, तभी बड़े-बड़े संकल्प पूरे होते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ने
बापू की 150वीं जन्म जयंती तक पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त करने की
जरुरत जतायी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा को याद
करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पुण्यतिथि पर अपनी श्रद्धांजलि
दी। नवसारी जिले के दांडी में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह
स्मारक को देश के नाम समर्पित कर दिया। अब ये स्मारक आम लोगों के लिए भी
खुल गया है। करीब 15 एकड़़ क्षेत्र में फैले इस स्मारक में 24 दिन तक चले
नमक सत्याग्रह की घटनाओं और कहानियों का बेहद खूबसूरती से चित्रण किया गया
है।