व्यापार

मुख्यमंत्री द्वारा ऐतिहासिक गाँव महिराज के विकास कार्यों के लिए 28 करोड़ रुपए का ऐलान

महिराज (बठिंडा), ऐतिहासिक गाँव महिराज का पूरी तरह कायाकल्प करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस इलाके के बुनियादी ढांचे और बुनियादी सुविधाओं का स्तर ऊँचा उठाने के लिए 28 करोड़ रुपए के विकास फंड देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 लाख रुपए की लागत से कोर्पोरेटिव सोसाइटी की इमारत का स्तर ऊँचा उठाया जायेगा जबकि गाँव के छप्पड़ से कीचड़ निकालने और इसका वैज्ञानिक ढंग से रूप बदलने के लिए 2 करोड़ रुपए रखे गए हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यादविन्द्रा स्टेडियम के लिए 2 करोड़ रुपए, प्राथमिक स्वास्थ्य सेंटरों का स्तर ऊँचा उठाने के लिए 50 लाख रुपए, गाँव के आधुनिक सचिवालय के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है जबकि 25 लाख रुपए मोबाइल भूमि-जाँच वैन पर खर्च किए जाएंगे। किसान कजऱ् माफी स्कीम के लिए यहाँ आए मुख्यमंत्री ने कहा कि बठिंडा-बरनाला से कोठे कापावाले तक नयी 2.4 किलोमीटर संपर्क सडक़ के लिए 65 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे जबकि मढ़ी सडक़ से गुंमटसर तक नयी संपर्क सडक़ के 700 मीटर टुकड़े पर 18 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने 1.21 करोड़ रुपए की लागत से 6 संपर्क सडक़ों की विशेष मुरम्मत का ऐलान करने के अलावा महिराज से रामपुरा तक 5.45 किलोमीटर टुकड़े को 4.60 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ा करने और मज़बूत बनाने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ऐलान किया कि नाबार्ड द्वारा महिराज में 8.36 करोड़ रुपए की लागत से जल सप्लाई और सिवरेज प्रणाली का स्तर ऊँचा उठाने के लिए सहायता दी जायेगी। मानक शिक्षा मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार एक करोड़ रुपए की लागत के साथ लड़कियों और लडक़ों के सेकेंडरी स्कूल का स्तर ऊँचा उठाए जाने को यकीनी बनाऐगी जबकि 25 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्कूल का कायाकल्प किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 24 आंगनवाड़ी केंद्रों का स्तर ऊँचा उठाने के लिए 48 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने मंडी बोर्ड द्वारा खरीद केन्द्रों के पुन:उद्धार के लिए 1.22 करोड़ रुपए के अलावा 50 लाख रुपए की लागत से नालों की मुरम्मत का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने महिराज के विकास के लिए 8 गाँव पंचायतों को एक करोड़ रुपए देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 14 लाख रुपए कोठे महां सिंह, 15 लाख रुपए कोठे पिपली, 23 लाख गुरूसर महिराज, 20 लाख रुपए महिराज खुर्द, 6.50 लाख कोठे मल्लूआना, 4.50 लाख रुपए कोठे टलवाली, 11 लाख रुपए राठडिय़ां और 6 लाख रुपए होमतपुरा को देने का ऐलान किया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि महिराज नगर पंचायत के इलाके में पाँच लाईटें लगाने के लिए 25 लाख रुपए मुहैया करवाए जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 + 18 =

Most Popular

To Top