भारत

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आज आखिरी दिन

वाराणसी में जारी तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आज आखिरी दिन है, समापन समारोह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे सम्‍बोधित। दुनिया भर में देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले भारतवंशियों को करेंगे सम्मानित।

वाराणसी में जारी प्रवासी भारतीय दिवस पर जारी सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद आज प्रवासी भारतीय दिवस पर समापन समारोह को सम्‍बोधित करेंगे। साथ ही राष्ट्रपति दुनिया के विभिन्न देशों में देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले भारतवंशियों को सम्मानित भी करेंगे ।  इस बार सम्मेलन में करीब 6000 लोग भाग ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल वाराणसी में 15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। वाराणसी प्रधानमंत्री मोदी का लोकसभा चुनाव क्षेत्र भी है। इस बार के प्रवासी भारतीय कार्यक्रम की सबसे ख़ास बात ये है कि यह आयोजन प्रयागराज में दिव्य कुंभ के आयोजन के साथ साथ ही हो रहा है और भारतवंशियों को कुंभ में जाने का अवसर भी मिल रहा है। प्रवासी भारतीय दिवस 2019 के मुख्य अतिथि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ हैं जो ख़ुद भी भारतवंशी ही हैं। प्रवासी भारतीय दिवस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत आज एक वैश्विक ताकत के रूप में स्थापित हो रहा है
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों के काम करने के तरीके की आलोचना की और कहा कि भ्रष्टाचार पर काबू पाने की विफलता के चलते करदाताओं के धन का 85% बरबाद हो जाता था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × 4 =

Most Popular

To Top